लखनऊ -नोटिफिकेशन पढ़कर सहमे स्मार्टफोन पाए छात्र

by | Dec 26, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सरकार से मिले मोबाइल में यूट्यूब, स्नैपचैट, इंस्टा, वाट्सऐप आदि सभी ऐप हैं। छात्र फोन के नोटिफिकेशन से सहमे हुए हैं। मोबाइल ऑन करने के बाद अलग अलग चरण में मिल रहे नोटिफिकेशन के अनुसार आईटी एडमिन आपका डेटा देख सकता है। इसे पढ़कर छात्र निजिता को लेकर संशय में हैं।कुछ छात्रों ने बताया कि मोबाइल जब ऑन किया तो नोटिफिकेशन मिला कि ‘दिस डिवाइस बिलॉन्ग्स टु योर ऑर्गेनाइजेशन यानी यह मोबाइल आपके संस्थान का है। इसके आगे एक और नोटिफिकेशन मिलता है कि ‘टाइप ऑफ इनफॉर्मेशन योर ऑर्गेनाइजेशन कैन सी मतलब कई जानकारियां आपका संस्थान देख सकता है। इसमें एकाउंट से संबंधित डेटा जैसे ई मेल, कैलेंडर शामिल हैं।इसके अलावा फोन में दर्ज ऐप्लिकेशन, प्रत्येक ऐप पर लगाया जाने वाला समय और डेटा भी देखा जा सकता है। साथ ही संस्थान कुछ बदलाव भी कर सकता है जैसे नोटिफिकेशन में दिख रहा है कि एडमिन कैन लॉक योर फोन एंड रीसेट इट्स पासवर्ड और एडमिन कैन डिलीट ऑल डेटा ऑन योर फोन। यानी संस्थान एडमिन स्मार्ट फोन को लॉक कर सकता है, उसका डेटा – पासवर्ड रिसेट कर सकता है। साथ ही मोबाइल में दर्ज समूचा डेटा डिलीट करने का अधिकार रखता है। पहले दिन 60 हजार छात्रों को लखनऊ में स्मार्ट फोन और टैब बांटे गए हैं। इनमें 42 हजार लखनऊ के हैं।ट्विटर पर भी छिड़ी बहसकुछ छात्रों ने ट्विटर पर भी इस बारे में लिखा है। कुछ ने अपने निकट संबंधियों को बताया तो उन्होंने छात्रों की ओर से उनकी बात रखी है। इसमें एक हैंडल ने ट्वीट कर कहा कि युवाओं को बांटे गए स्मार्टफोन में प्राइवेसी रिमाइंडर से छात्र सकते में हैं। एक नोटिफिकेशन का स्क्रीन शॉट भी दिया गया है। इसमें लिखा है कि आईटी एडमिन आपके मोबाइल का डेटा देख सकता है।