वाराणसी -कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए टीमें चयनित

by | Dec 26, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

रुद्रपुर (उत्तराखंड) में 28 से 31 दिसंबर तक आयोजित 31वीं सब-जूनियर बालक व बालिका राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए रविवार को सिगरा स्टेडियम में यूपी की टीमें चुनी गईं। उप्र कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिन के प्रशिक्षण शिविर के बाद टीमों का चयन हुआ है।बालकों की टीम में राहुल यादव (कप्तान), पारस, श्रीकांत, आदित्यनाथ, अंगद पासवान, आकाश सिंह, विक्रांत सरोज, गौरव कुमार, किशन यादव, शाश्वेतेंद्र सिंह, विशाल वर्मा, सम्राट बालियान हैं। कोच रामपाल सिंह हैं। बालिका टीम में सोनाली कन्नौजिया (कप्तान), अंकिता पटेल, डिंपल यादव, अंशु यादव, रितिका, सीमा यादव, तनु, कुमारी खुशी, राशि श्रीवास्तव, रागिनी, सिमरन तिवारी, खुशबू कुमारी हैं। कोच सत्येंद्र कुमार और मैनेजर शशि प्रभा हैं। टीम रविवार को ही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से रुद्रपुर उत्तराखंड के लिए रवाना हो गई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने खिलाड़ियों को किट वितरित किया।