सीतापुर – व्यापारी के शव की तलाश में खाक छान रही कैसरबाग पुलिस

by | Dec 26, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

महमूदाबाद। लखनऊ की कैसरबाग पुलिस ने दो दिनों से महमूदाबाद में डेरा डाल रखा है। टीम टायर व्यापारी के शव को तलाश कर रही है किन्तु सफलता हाथ नहीं लग सकी हैकैसरबाग के खंदारी निवासी मो. शोएब खान टायर के कारोबार के साथ सूदखोरी का काम करता था। 14 दिसंबर को शोएब घर से निकला था लेकिन वह घर नहीं गया। 15 दिसंबर को पुलिस के पास गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पुलिस ने खुलासा किया तो पता चला कि 14 दिसंबर को खदरा के गोदाम में नसीम, शोएब टोपी और अकील ने उसकी हत्या कर दी थी तथा बिसवां के जलालपुर निवासी शादाब को पांच हजार रुपये देकर डाला से शव को सरैंया पुल से नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था किन्तु शव की तलाश दो दिनों से जारी है। कैसरबाग पुलिस के अधिकारी सरैंया से पैंतेपुर तक नहर की खाक छान रहे हैं।