प्रदेश सचिव रीता चौधरी ने वित्तविहीन गुट को मजबूत करने पर दिया जोर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित सम्मेलन में निजी स्कूलों के शिक्षकों ने मौजूदा सरकार के कार्यप्रणाली पर जमकर बरसेबलरामपुर जुल्मी कब तक जुल्म करेगा सत्ता के गलियारे से जर्रा जर्रा गूंज उठा है परिवर्तन के नारों से,,,,, यह आवाज वित्तविहीन संघ के प्रबंधक प्रिंसिपल एवं शिक्षकों ने पार्वती देवी इंटर कॉलेज हरिहरगंज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष एवं वाराणसी क्षेत्र के एमएलसी लाल बिहारी यादव के सामने बुलंद की हैउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट का जिला स्तरीय सम्मेलन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन पार्वती देवी इंटर कॉलेज हरिहरगंज में आयोजित किया गया ।सम्मेलन में वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं पर मौजूदा सरकार की उपेक्षा पर शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए कड़े शब्दों में शासन की नीतियों की भर्त्सना की है । सम्मेलन के मुख्य अतिथि वाराणसी क्षेत्र के एमएलसी लाल बिहारी यादव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री डॉ एस पी यादव एवं संघ की प्रदेश सचिव रीता चौधरी रही हैं। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ वंदना से शुरू किया गया ।मुख्य अतिथि ने कहा कि मौजूदा सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों के साथ जो सौतेला व्यवहार किया है ।उसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में मिल जाएगा उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक वित्तविहीन स्कूलों एवं शिक्षकों की समस्याओं को बराबर शासन से अवगत कराता रहा है। लेकिन गूंगी बहरी सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों को शिक्षक समझा ही नहीं है ।विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री डॉ एस पी यादव ने जनता इस सरकार से ऊब चुकी है ।अब परिवर्तन की लहर सीधे प्रदेश में दिख रही है झूठे वादे इस सरकार के उपलब्धि रही है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव रीता चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट ही ऐसा संगठन है जो लगातार 20 वर्षों से निजी स्कूलों के प्रबंधक प्रिंसिपल शिक्षकों की समस्याओं को लेकर लगातार सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करता रहा है ।जिसका परिणाम सपा सरकार में दिखाई पड़ा। वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिया गया जिससे मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया यूपी बोर्ड के छात्र छात्राओं को बिना भेदभाव के एक सिरे से लैपटॉप दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय प्रबंधक ब्रज भवन यादव ने सपा शासनकाल में वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली के साथ उनका वेतन निर्धारण का कार्य प्रक्रिया में था ।लेकिन मौजूदा सरकार ने कुर्सी संभालते ही सब कुछ ठंडे बस्ते में डाल दिया शिक्षक नेता सुनील चौधरी ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के साथ मनमाना रुख अपनाकर मौजूदा सरकार ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में मिल जाएगा सम्मेलन को संबोधित करने वालों में पूर्व विधायक राम सागर अकेला, प्रदेश सचिव ओमकारनाथ पटेल ,पूर्व प्रत्याशी एमएलसी अवधेश कुमार, सपा अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव अंसार अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि अब समय आ गया है जनता पूरी परिवर्तन के मूड में है भाजपा के कथनी और करनी में अंतर 5 साल खूब लिखा है इस बार युवा किसी बहकावे में आने वाले नहीं हैं, सीएमएस इंटर कॉलेज प्रिंसिपल के पी यादव, प्रदेश संगठन मंत्री राम सजीवन शिक्षक नेता शारदा प्रसाद चौधरी, सपा नेता कृष्ण कुमार गीहार अंगद सिंह गौतम ने भी मौजूदा सरकार के सौतेले व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है। कार्यक्रम को किरण चौधरी डॉक्टर एमपी तिवारी मोहम्मद असलम खान ,अंसार अहमद, रमेश चंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार को वित्तविहीन शिक्षकों के योगदान को समझना चाहिए और कोविड-19 महामारी में जो नुकसान हुए हैं उसका आर्थिक मदद देना चाहिए वित्तविहीन भी देश के कर्णधार हैं इन्हीं शिक्षकों से आज देश के भविष्य की न्यू मजबूत हो रही है अगर इन्हें उपेक्षित रखा गया तो इनके भविष्य के साथ बच्चों का भी भविष्य प्रभावित होगा शिक्षक नेता ज्ञानदीप पांडे ,डॉल मणि पाठक ,प्रमोद कुमार मिश्रा ,श्रवण शुक्ला ,विजय कुमार पांडे ने अपने विचार रखते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन कूट को मजबूत करने एवं तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं को सदन में लगातार उठाने के लिए एमएलसी से मांग की है, उषा यादव, बख्श राज वर्मा ,डॉक्टर रजत वर्मा ,उमेश चौधरी, सुजीत मौर्या ,प्रहलाद गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव ,योगेंद्र कुमार आदि ने भी अपने विचार रखते हुए वित्तविहीन शिक्षकों के समस्याओं को सदन में उठाने के लिए एमएलसी से मांग की है। साथ ही साथ विधान परिषद सदस्य को आश्वस्त किया है कि शिक्षक उनके संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटेंगे जब भी जहां भी जरूरत पड़ेगी वित्तविहीन शिक्षक उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आएंगे इस अवसर पर शिव मोहन तिवारी विजय कुमार पांडे ,मुनीजर प्रसाद यादव संतोष कुमार मिश्रा, बीपी उपाध्याय, ओपी मिश्रा आदि ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया है । कार्यक्रम के अंत में प्रदेश सचिव रीता चौधरी एवं शिक्षक महासभा प्रदेश सचिव ब्रिज भवन यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार जताते हुए स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया है कार्यक्रम समापन के दौरान शिक्षक नेता सुनील सिंह चौधरी एवं शिक्षक नेता उमेश चौधरी ने आए हुए स्कूल प्रबंधक शिक्षक से अनुरोध किया है कि वित्तविहीन की लड़ाई में शामिल रहे आने वाला समय वित्तविहीन शिक्षकों का होगा कार्यक्रम का समापन संघ जिला अध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होगी और वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा
बलरामपुर -वित्तविहीन शिक्षकों के साथ मौजूदा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार :लाल बिहारी

