बलरामपुर -बच्चों और अभिभावकों का उत्साहवर्धन करेगा स्कूल महोत्सव: डॉ अभय श्रीवास्तव

by | Dec 30, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बच्चों और अभिभावकों का उत्साहवर्धन करेगा स्कूल महोत्सव: डॉ अभय श्रीवास्तव स्कूल महोत्सव आयोजन पर प्रबंधक प्रिंसिपल एसोसिएशन ने बनाई रणनीति शारदा पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य एसोसिएशन की बैठक संपन्न बलरामपुर जिले के निजी विद्यालयों ने इस बार बच्चों अभिभावकों को लेकर शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के लिए स्कूल महोत्सव कार्यक्रम के भव्य आयोजन का निर्णय लिया है इसी को लेकर देवीपाटन मंडल के गोंडा बहराइच श्रावस्ती एवं बलरामपुर के सीबीएसई आईसीएसई यूपी बोर्ड एवं बेसिक से जुड़े स्कूलों के प्रबंधक प्रिंसिपल के साथ बैठक कर स्कूल महोत्सव की रणनीति बनाते हुए कोर कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी हैउत्तर प्रदेश साबित पोषित विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन की मंडल स्तरीय बैठक शारदा पब्लिक स्कूल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में निजी स्कूलों की समस्याओं के साथ-साथ शिक्षा जगत में नई क्रांति लाने के लिए स्कूल महोत्सव आयोजन पर रणनीति बनाई गई है बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन संरक्षक पराग बोस ने किया है । बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष डॉक्टर एमपी तिवारी ने कहा कि निजी स्कूलों ने इस बार स्कूल महोत्सव आयोजन का निर्णय लिया है। इस महोत्सव में स्पोर्ट्स, डिबेट, कल्चरल एक्टिविटी के साथ अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा बैठक में गोंडा जिला अध्यक्ष डॉ अभय श्रीवास्तव एवं जिला सचिव रितेश अग्रवाल ने संयुक्त रुप से कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। निजी स्कूलों काही अधिग्रहण किया जा रहा है। ऐसे में पिछले चुनाव में स्कूलों का अधिग्रहण वाहनों का बकाया धनराशि अभी तक नहीं मिला है ।उसे तत्काल जिला प्रशासन निर्गत करें संरक्षक डॉ नितिन शर्मा जिला संयोजक डॉ अविनाश पांडे ने स्कूल महोत्सव आयोजन के संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बिंदुवार जानकारी दी एवं कोर कमेटी के संबंध में अवगत कराया है उन्होंने बताया कि स्कूल महोत्सव कार्यक्रम एक वृहद पैमाने पर आयोजित होना है जिसमें जिले के सरकारी अर्थ सरकारी निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा संघ संयुक्त सचिव असलम शेर खान ऑडिटर अंसार अहमद अफरोज खान ने बैठक में कहा कि स्कूल महोत्सव आयोजन से जिले के सभी प्राइवेट सरकारी स्कूलों के बच्चों को अपनी रुचि के अनुरूप प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा बैठक में 5 बिंदुओं पर विस्तार से रणनीति बनाई गई है। जिसमें मुख्य रुप से शिक्षा जगत में नई क्रांति लाने के लिए मंडल स्तरीय स्कूल महोत्सव का आयोजन बच्चों की शिक्षा को देखते हुए निजी स्कूलों को विधानसभा चुनाव मैं भवन अधिग्रहण से मुक्त रखने, पिछले पंचायत एवं अन्य चुनाव में स्कूल के अधिग्रहित भवन एवं वाहनों के बकाए भुगतान तत्काल निर्गत करने, स्कूलों के वाहनों से एआरटीओ विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक मनमाना शुल्क वसूली करने पर प्रतिबंध लगाने के साथ गोंडा जिला मुख्यालय पर 5 किलोमीटर तक शत प्रतिशत मतदान को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर नया रिकॉर्ड कायम करने की रणनीति बनाई गई है। जिस पर सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति देते हुए एसोसिएशन से मिलने वाली जिम्मेदारी को निर्वहन करने की बात कही है । बैठक में एसोसिएशन उपाध्यक्ष डॉ रमाकांत वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सिंह कलहंस महासचिव डॉ पम्मी पांडे उपाध्यक्ष वीर गौरव सिंह, कोषा अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, ने कहा कि स्कूल महोत्सव पहली बार जिले में आयोजित होगा जिसमें बच्चों के साथ अभिभावकों के हौसले को पंख दिया जाएगा शारदा पब्लिक स्कूल के सह निदेशक श्री कृष्णा बोस, सरदार मंजीत सिंह, अक्षत पांडे, सैफ अली खान रघुकुल विद्यापीठ डिग्री कॉलेज गोंडा के बायोकेमिस्ट्री एचडी नृपेंद्र मिश्रा एवं गोंडा स्कूल के प्रबंधक अजय सिंह ने स्कूलों की समस्या को लेकर जिला अधिकारी सहायक संभागीय अधिकारी सहित देवीपाटन मंडल आयुक्त को ज्ञापन देने की बात कही है सभी ने कहा कि निजी स्कूलों की समस्याओं को भी एसोसिएशन प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के बीच रखकर उसके समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास करता रहा है किसी भी स्कूल को समस्या से आने पर उसके साथ एसोसिएशन खड़ा रहेगा वही जीडी पांडे केके दुबे प्रेमचंद्र आदि ने भी अपने विचार रखते हुए एसोसिएशन के निर्णय पर सहमति दी है। अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन संरक्षक एवं शारदा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पराग बोस ने आए हुए सभी प्रबंधक परस्पर साथियों का आभार जताते हुए स्कूल महोत्सव आयोजन में हर संभव सहयोग के लिए एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की अपेक्षा की है एवं बैठक में अपना समय देने के लिए आभार जताया है