लखनऊ -विजेताओं को मिली स्कूटी और मोबाइल

by | Dec 30, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

कांग्रेस की ओर से इकाना स्टेडियम में 28 दिसंबर को आयोजित ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन की विजेता प्रतिभागियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रथम स्थान पाने वाली पूजा पटेल, दूसरा निशा यादव तथा तीसरा स्थान पाने वाली डिंपल को बुधवार को पुरस्कार के रूप में स्कूटी प्रदान की गई।कांग्रेस कमेटी के राजीव सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण में कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष और पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। मैराथन में विजयी अनामिका, मंजू रानी सहित 25 लड़कियों को स्मार्टफोन और 100 लड़कियों को स्मार्ट वॉच, सर्टिफिकेट और मेडल दिया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्रमोद पांडे मौजूद रहे।