सीतापुर-सभी गली-नुक्कड़ सियासी चेहरों से पट गए

by | Dec 30, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

पैंतेपुर। विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए कई दिग्गज मैदान में उतर आए हैं। टिकट पाने की जद्दोजहद में होर्डिंग, पोस्टर तथा गांव में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।विधानसभा महमूदाबाद में गली-गली चौराहे-चौराहे तथा गांव-गांव घूम घूमकर संभावित प्रत्याशी अपने होर्डिंग, पोस्टर, बैनर तथा दीवारे रंगवा रहे हैं। इन मजबूत दावेदारों के बीच कई दिग्गज नेता पार्टियों को लुभाने के लिए होर्डिंग, पोस्टर, बैनर लगवा रहे हैं। इन दिग्गजों के बीच कई महिलाएं भी अपना मजबूत दावा पेश कर रही हैं और गांव-गांव भ्रमण कर रही हैं। हर नुक्कड़, चाय व पान की दुकानों पर सिर्फ और सिर्फ 2022 विधानसभा चुनाव के ही चर्चे सुनने को मिल रहे हैं। कोई किसी को टिकट दिला रहा है तो कोई किसी की जीत पक्की कर रहा। अभी चुनाव आयोग ने चुनाव का बिगुल तो नहीं फूंका लेकिन महमूदाबाद विधानसभा में इन दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने टिकट के लिए चुनाव का बिगुल जरूर फूंक दिया है। प्रमुख पार्टियों में सबसे ज्यादा टिकट की दावेदारी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की है, जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक प्रत्याशी टिकट मांग रहे हैं।2017 में छठी बार विधायक बने थे नरेन्द्र वर्मा:कौन सी पार्टी किसको प्रत्याशी घोषित करती है तथा कौन निर्दलीय चुनाव लड़ेगा यह तो समय ही बताएगा लेकिन माना यही जा रहा है कि प्रत्येक पार्टी जिताऊ उम्मीदवार को ही प्रत्याशी बनाएगी। महमूदाबाद विधानसभा में कुर्मी तथा मुस्लिम वोट पर बहुत कुछ निर्भर करता है। वैसे देखा जाए तो पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी-योगी लहर होने के बावजूद नरेंद्र सिंह वर्मा छठी बार विधायक बनाने में सफल रहे थे।महमूदाबाद विधानसभा में जाति आंकड़ा:कुर्मी 80 हजार, मुस्लिम 70 हजार, क्षत्रिय 35 हजार, अन्य अनुसूचित 28 हजार, कुशवाहा मौर्य 20 हजार, ब्राम्हण 20 हजार, सैनी 15 हजार, केवट 15 हजार के करीब हैं। इसलिए यहां माना जाता है कि कुर्मी और मुस्लिम वोटरों पर यह विधानसभा केंद्रित रहती है।