सीतापुर-श्रम कार्ड बनाने के नाम पर धन उगाही का आरोप

by | Dec 30, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

कल्ली। ई श्रम कार्ड बनवाने में धन की उगाही करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। बताते हैं कि गोंदलामऊ क्षेत्र में ईश्रम कार्ड बनाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई लाभार्थियों से पचास रुपये लिये जा रहे हैं। उप जिलाधिकारी मिश्रिख मिथिलेश त्रिपाठी ने मामले की गंभीरता से जांच कराकर सख्त कार्रवाई की बात कही है।