सीतापुर-मात्र शक्ति सम्मलेन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

by | Jan 2, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां सीतापुर: कसबे के रामलीला ग्राउंड पर भाजपा के मात्र शक्ति सम्मलेन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पाण्डेय ने की | मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सपा,बसपा व कांग्रेस की सरकारों ने महिलाओं को वो सम्मान नहीं दिया जो सम्मान महिलाओं को भाजपा की सरकार ने दिया है | उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में गुंडाराज इतना हावी था महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी सड़कों पर महिलाओं का निकलना दूभर था गुंडे सरेआम महिलाओं से छेड़खानी करते थे | जब से प्रदेश में भाजपा सत्ता में आई है बहन बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं और मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है अब महिलाएं पहले से ज्यादा सशक्त हैं | कार्यक्रम में आई अधिकतर महिलाएं नाराज दिखी | अव्यवस्थाओं के कारण महिलाओं को भूख का सामना करना पड़ा | महिलाओं ने बताया कि जनसभा में बुला तो लिया लेकिन खाने पीने की व्यवस्था नहीं कराई जिससे महिलाओं में रोष देखने को मिला, कई महिलाएं जो सुबह से ही जनसभा स्थल पर आ गयी थी दोपहर होते ही भूख लगने पर मुख्य अतिथि को बिना सुने जनसभा बीच में छोड़ कर ही जाती हुयी देखी गयीं | जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को महिलाओं को रोकने में हाथ तक जोड़ने पड़े | कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक महेंद्र सिंह यादव, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह, पूर्व विधायक रामपाल यादव, नगरपालिका अध्यक्ष सीमा जैन, निवर्तमान जिला महामंत्री सलिल सेठ, महामन्त्री दीपू भार्गव, नागेन्द्र यादव, मार्कंडेय यादव, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, भाजपा नेत्री रेनू मेहरोत्रा, जया सिंह, दीप शिखा जायसवाल, नीलम वर्मा, सीमा शुक्ला, नीतू त्रिवेदी समेत हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही |