पहला सीतापुर । थाना सदरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गद्दीपुर निवासी पत्रकार राकेश कुमार शुक्ल जो वर्तमान में राजनीतिक बुलेट समाचार पत्र के संवाददाता थे व दो वर्षों से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बिसवां इकाई के सदस्य थे।उनका गत 21दिसंबर को रात्रि में हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया था।उनकी मौत की खबर से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी थी।उनकी आज तेरहवी के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इकाई बिसवां के सदस्यों व पदाधिकारियों ने नगर पालिका के सरिता प्रिंटिग प्रेस पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अश्रुपूरित श्रधांजलि अर्पित की इस अवसर पर पत्रकारों में अवधेश कुमार शुक्ल अय्यूब खान पंकज भारतीय बिलाल खान शिवबालक शुक्ल आजाद अंसारी खालिद मंसूरी ललित यादव रवि कय्यूम अली तेजभान यादव जितेंद्र वर्मा प्रदीप शुक्ल सर्वेश शुक्ल सुधीर मिश्रा नय्यर शकेब सुनील कुमार राकेश मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सीतापुर – पत्रकार के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

