अमेठी -कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत जनपद के समस्त विद्यालय हुए बंद

by | Jan 8, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मुख्य संवाददाता अमेठी :शासन एवं जनपद के जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह ने बताया कि अत्यधिक शीत लहर, ठिठुरन, गलन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के कक्षा 1 से 10 तक के समस्त बोर्डों तथा सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा, निजी एवं मान्यता प्राप्त, यूपी बोर्ड आदि बोर्ड द्वारा संचालित समस्त प्रकार के विद्यालयों में दिनांक 06 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक अवकाश घोषित किया जाता है। अवकाश के दिनों में कक्षा 1 से 10 तक के समस्त विद्यालय पूर्णतया बंद रहेंगे, एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के समस्त नियमों को कठोरता पूर्वक पालन किया जाए सैनिटाइजेशन व 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी के अंतर्गत सभी कार्य संचालित किया जाए इन नियमों का पालन न करने पर विद्यालय संचालित कराए जाने की दशा में संबंधित प्रधानाध्यापक/प्रबंधक के विरुद्ध कठोरता पूर्वक कार्यवाही की जाए, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित विद्यालय का होगा।