फुरसतगंज /अमेठी !देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए मंडल बहादुरपुर अमेठी में जिला मंत्री नीलम भारती एवं कार्यकर्ताओं द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की मंगल कामना के लिए पूरे जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में मंदिर, शिवालयों और पूजा स्थलों पर हवन पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना। जिला मंत्री नीलम भारती ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की निंदा पूरे देश में हो रही है अमेठी के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कर रहे तथा देश के महान और यशस्वी प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना के लिए हम सभी लोग मंदिर में हवन पूजन करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय मन्त्री एवं सांसद अमेठी दीदी स्मृति इरानी की प्रेरणा से अमेठी जनपद के चारों विधानसभाओं एवं अमेठी संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभाओं में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों ने मंदिर में जाकर देश के सभी प्रधानमंत्री के मंगल कामना हेतु तथा उनके दीर्घायु हेतु हवन पूजन विधि -विधान द्वारा किया।
अमेठी -प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए पूरे जनपद में विभिन्न मंदिरों पर हुए हवन- पूजन

