सहारा इंडिया व पल्स कम्पनी के विरोध में कांग्रेसियो ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन बिसवां सीतापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी के नेतृत्व में सहारा व पल्स कंपनी के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है ।ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी ने कहा कि निश्चित मियाद पूरी होने के बावजूद भी निवेशक पिछले चार-पांच साल से कंपनी के चक्कर लगा रहे है उन्हें भुगतान नही मिल रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य काशीराम भार्गव ने कहा कि सहारा एवं पल्स कम्पनियों ने लाखों लोगों का पैसा आरडी व एफडी में भारी मुनाफे का लालच देकर जमा कराया लोगों ने अपने बेहतर भविष्य बेटियों की शादी आदि के लिए अपनी कमाई सहारा में जमा कराई पर उन्हें भुगतान अभी तक नहीं मिला है इस मौके पर अयूब अहमद, श्याम कृष्ण पांडे, श्रीकांत पांडे,ब्लॉक उपाध्यक्ष अत्यदीप, रामखेलावन,सद्दाम मंसूरी, रोहित कुमार यादव, मोहम्मद नसीम, रजनीश कुमार मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहे।
सीतापुर -सहारा इंडिया व पल्स कम्पनी के विरोध में कांग्रेसियो ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

