लखनऊ -सेंट्रल अकैडमी जानकीपुरम में टीकाकरण शिविर का किया गया आयोजन

by | Jan 8, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सेंट्रल एकेडमी, जानकीपुरम में टीकाकरण शिविर का आयोजन जानकीपुरम, लखनऊ स्थित सेंट्रल एकेडमी में आज स्वास्थ्य विभाग, लखनऊ द्वारा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 15 से 18 वर्ष की उम्र के विद्यार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई गई। इस अवसर पर कक्षा नौ से बारहवीं तक के बच्चों ने अधिक संख्या में पहुँच कर आयोजन को सफल बनाया। प्रधानाचार्या श्रीमती आराधना पांडे तथा शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के प्रति उन्हें जागरूक करते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।