उत्तर प्रदेश -सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं, छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति ने प्रेंसिपल प्रबंधकों का मन मोहा

by | Jan 9, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं,,,, छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति ने प्रिंसिपल प्रबंधको का मनमोहा निजी स्कूलों की समस्याओं पर देवीपाटन मंडल के स्कूल हुए लामबंद मंडलीय सम्मेलन में समस्याओं को बिंदुवार किया साझा मंडलीय सम्मेलन मैं ऐतिहासिक स्कूल महोत्सव आयोजन की बनी रणनीति

बलरामपुर / गोंडा संवाददाता उत्तर प्रदेश स्वावित्त पोषित प्रबंधक प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन का मंडलीय सम्मेलन गीता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया सम्मेलन के मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर रेखा शर्मा साकेत पीजी कॉलेज फैजाबाद के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अरविंद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एसोसिएशन अध्यक्ष डॉक्टर एमपी तिवारी संयोजक डॉक्टर अविनाश पाण्डेय, संरक्षक नितिन शर्मा रहे हैं ।कार्यक्रम की एलबीएस डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं किसान पीजी कॉलेज बहराइच के प्रिंसिपल व उच्च शिक्षा आयोग के सदस्य रहे डॉक्टर शेर बहादुर सिंह ने की है कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद गीता इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आदित्य एवं आयुष्मान सोनी में स्वागत गीत के रूप में सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं,,,, की उत्कृष्ट प्रस्तुति कर सम्मेलन में उपस्थित प्रबंधक प्रिंसिपल भावुक हो उठे सभी ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन की सराहना की है इसी क्रम में एम्स इंटर कॉलेज की छात्रा निहारिका तेरी दीवानी,,,, के साथ विकास एवं निहारिका ने ए मेरे वतन के लोगों का देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय मैनेजिंग डायरेक्टर एमपी अग्रवाल व उर्मिला अग्रवाल एवं मैनेजर रँगेश अग्रवाल एवं रितेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत बैच अलंकरण से करते हुए कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की है ।सम्मेलन में निजी स्कूलों के समस्याओं पर देवीपाटन मंडल के सभी जिलों के प्रिंसिपल मैनेजर ने बिंदुवार साझा किया है ।इनमें मुख्य रूप से देवीपाटन मंडल में ऐतिहासिक स्कूल महोत्सव का आयोजन, आरटीओ से स्कूलों के वाहनों के संबंध में अवैधानिक एवं मनमानी तरीके से वसूली बंद करने सहित ऑनलाइन शिक्षा के बजाय ऑफलाइन शिक्षा पर जोर सीबीएसई स्कूलों में हाल ही में शासन से कराए गए परीक्षा में स्कूल सहित शिक्षकों के पारिश्रमिक तत्काल निर्गत करने एवं संगठन की मजबूती अधिक से अधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ना वं प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार करना प्रमुख मुद्दा पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाधान की रणनीति बनाई गई है सम्मेलन में गीता इंटरनेशनल स्कूल एवं इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा स्वागत गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति पर उन्हें अतिथियों के हाथों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है ।संगठन के उद्देश्य एवं मजबूती पर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉक्टर एमपी तिवारी ने विस्तार से प्रबंधकों को जानकारी दी है। इस दौरान अतिथियों व मुख्य अतिथियों सहित एसोसिएशन पदाधिकारी एवं स्कूलों के प्रबंधक प्रिंसिपल ने स्कूलों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मंच पर खुलकर साझा करते हुए एकजुट होकर समाधान पर जोर दिया है। इस दौरान एसोसिएशन उपाध्यक्ष वीर गौरव सिंह महासचिव डॉ पम्मी पांडे सचिव रीता चौधरी संयुक्त सचिव असलम शेर खान ,डॉ रमाकांत वर्मा ,डॉ पवन नंदा जयपुरिया कॉलेज की प्रिंसिपल शिखा त्रिपाठी प्रबंधक प्रदीप कुमार मनीष सिंह एसोसिएशन ऑडिटर अंसार अहमद खान ऐम्स इंटर कॉलेज मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ अभय श्रीवास्तव आदि पदाधिकारियों ने सम्मेलन में अपनी बातों को रखा है सम्मेलन का समापन विद्यालय प्रिंसिपल नीलम अग्रवाल ने करते हुए आए हुए अतिथियों का आभार जताया कर सदैव अपेक्षित सहयोग देते रहने की बात कही है इस दौरान जयपुरिया कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप कुमार मनजीत सिंह श्री राम पब्लिक स्कूल के रवि सिंह नंदिता पब्लिक स्कूल मोतीगंज मैनेजर डॉ पवन नंदा आदि प्रबंधक प्रिंसिपल शामिल रहे हैं।