लखनऊ -बंथरा थाने की महिला दरोगा ने इंस्पेक्टर व सिपाही पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

by | Jan 10, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बंथरा थाने की महिला दरोगा ने इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह और सिपाही अवधेश कुमार पर कई आरोप लगाये हैं। आरोप है कि वह अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को रुकवाने पहुंची थी। तभी सिपाही अवधेश कुमार व इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने वहां से बिना कार्रवाई के लौट आने को कहा। उन्हें धमकी भी दी गई। थाने के अंदर उनसे अपशब्द कहे गये। महिला दरोगा ने अपने आरोपों का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। वीडियो में उन्होंने इस्तीफा देने की बात भी कही है। डीसीपी मध्य ने इस प्रकरण की जांच एसीपी कृष्णानगर को सौंपी है। वहीं शुरुआती पड़ताल में महिला दरोगा द्वारा चुनाव से जुड़ा काम पूरा न करने पर इंस्पेक्टर के डांटने की बात सामने आयी है। खनन से जुड़े आरोपों की अभी जांच चल रही है।बंथरा थाने में तैनात रही सब इंस्पेक्टर हसीना खातून का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसको लेकर महकमे में हड़कम्प मच गया। इसमें हसीना खातून ने कहा कि वह बंथरा में हल्का चार की प्रभारी हैं। एक जनवरी की सुबह 11 बजे उनके क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। वह पुलिस टीम के साथ नरेरा गांव पहुंची। वहां खनन कर रहे लोगों से अनुमति पत्र दिखाने को कहा। उन लोगों ने अनुमति पत्र न दिखाकर इंस्पेक्टर के खास सिपाही अवध किशोर को फोन कर दिया। अवध किशोर ने उनसे बिना कार्रवाई के लौट आने को कहा। उनके मना करने पर इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने फोन पर तुरन्त थाने पहुंचने को कहा। इंस्पेक्टर ने उनसे नाराजगी जतायी, फिर बिना कहे अवैध खनन रोकने पहुंचने का विरोध किया। अनुमति पत्र न होने की बात कहने पर इंस्पेक्टर ने अपशब्द कहे। हसीना ने वायरल वीडियो में प्रताड़ना से तंग आकर इस्तीफा देने की बात भी कही है।सरोजनीनगर थाने तबादला होने पर छुट्टी ले लीपुलिस के मुताबिक हसीना कानपुर में रहती है। वह रोजाना वहां से थाने पर डयूटी करने आती है। आने-जाने में ही ज्यादा समय लग जाने के कारण उनके कई मामले लम्बित हो गये थे। इंस्पेक्टर कई दिनों से उन्हें काम समय पर पूरा करने के लिये कह रहे थे। शनिवार को मध्य जोन में तैनात कई सब इंस्पेक्टर का तबादला हुआ। इसमें हसीना को बंथरा कोतवाली से सरोजनीनगर कोतवाली स्थानान्तरित कर दिया गया। पर, वह नयी जगह जाने की बजाये छुट्टी पर चली गई। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह का कहना है कि हसीना जिसे अवैध खनन बता रही हैं, उसका अनुमति पत्र सम्बन्धित व्यक्ति के पास है। इसे अफसरों को भेज दिया है।काम अधूरा होने पर सवाल-जवाब हुआ थाडीसीपी मध्य अपर्णा गौतम ने बताया कि महिला दरोगा के आरोपों पर जांच एसीपी पंकज श्रीवास्तव को सौंप दी गई है। यह बात भी सामने आयी है कि वरिष्ठ अधिकारियों व इंस्पेक्टर ने थाने में तैनात सभी दरोगा को चुनाव से जुड़े कई काम दिये थे। हसीना का काम पूरा नहीं हुआ था। इस पर थाने में हुई बैठक में उनसे सवाल-जवाब किया गया था। उनके वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। एसीपी को उस स्थान का मुआयना करने को भी कहा गया है जहां पर वह अवैध खनन की शिकायत होने पर पहुंचने की बात कह रही है।