ओंकार नाथ चौधरीमेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना हैजनपद बलरामपुर बालापुर बाजार (जरवा) मैं हस्तकला मेले का आयोजन किया गया है मेले में जनजातीय वर्ग की महिला हस्तशिल्पियों की ओर से निर्मित वस्तुओं की आकर्षण प्रदर्शनी लगाई गई महिलाओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उत्तर प्रदेश आयोजक इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड उत्तर प्रदेश की ओर से विकास क्षेत्र गैसड़ी के थारू बाहुल्य गांव मोहकमपुर, पहाड़ा पुर ,जुगुन भरिया की जनजातियों द्वारा प्रदर्शनी लगायीं गई 10 दिवसीय हस्तकला मेले का आयोजन किया जा रहा है इस मेले की शुरुआत 6 जनवरी से 15 जनवरी तक हो रहा है मेले में थारु महिलाओं की ओर से हाथों द्वारा निर्मित वस्तु की प्रदर्शनी लगाई गई है मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है आयोजक शबनम शाहीन ने बताया कि थारु हस्तकला की अपनी अलग पहचान है यह काफी खूबसूरत व आकर्षक होती है जिसकी मांग अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में बढ़ सकती है वस बड़े बाजारों में इसकी पहचान बनाने के लिए वस्तुओं के प्रदर्शन की आवश्यकता है थारु महिलाएं अपने बस्तुओ को बजार में बेचकर अपनी आर्थिक स्थित मजबूत कर सकती हैं वही कमाई का जरिया बन जाने के बाद थारू महिलाएं सशक्त होने के साथ ही आत्मनिर्भर बनेंगी मेंले में बाहर से लोग भी आ रहें हैं जो इन वस्तुओं को देख आकर्षित हो रहे हैं मेले के आयोजन में ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के संस्था प्रमुख ओंकार नाथ चौधरी, माँ स्वरस्वती बालिका शिक्षा समिति के संस्था प्रमुख श्रवण कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम, जीतेन्द्र कुमार, माया, लक्ष्मी, साध्वी आदि मौजूद रहे
बलरामपुर – मेले का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है

