सांडा (सीतापुर) ग्राम पंचायत कोन्सर में खाद्यान्न वितरण में मनमानी करने व राशन न देने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने तहसील परीसर में एसडीएम से शिकायत कर कोटा निलंबित कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है उपजिलाधिकारी बिसवां अनुपम मिश्रा को ग्रामीणो द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि ग्राम कोन्सर के उचित दर विक्रेता मो0 रईस है ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि खाद्यान्न वितरण में मनमानी कर विगत दिसम्बर व वर्तमान जनवरी माह में पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाया लिया जा रहा है परन्तु राशन नही दिया जा रहा है जब राशन की मांग की जाती है तो खाद्यान्न वितरक रईश द्वारा अगले माह राशन उठाकर लाने के बाद वितरण करने की बात को कहकर बार बार टाल दिया जाता है ग्रामीणों ने मांग की है उक्त कोटे को निलंबित कर कोटेदार रईस के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए जिससे ग्रामीणों को राशन मुहैया कराया जा सके ।शिकायत करने वालो में संतोष,अनिल कुमार, भारत प्रसाद,मो0इस्लाम,नन्ही,मुन्नी देवी,शेरबानो समेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे
सीतापुर -कोटेदार द्वारा अंगूठा लगवा लेने और खाद्यान्न न देने के संबंध में ग्राम वासियों ने उप जिलाधिकारी से की शिकायत

