सीतापुर -अस्थायी गौ आश्रय स्थलों की फर्जी आख्या लगाकर पहला ब्लॉक कर्मचारी कर रहे शासन को गुमराह

by | Jan 13, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

पहला सीतापुर । विकास खण्ड पहला के ब्लॉक कर्मचारियों का अजब गजब कारनामा सामने आ रहे है जिनमे जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित गौवंश को तत्काल पकडवा कर उन्हें 10 जनवरी तक अस्थायी गौ आश्रय स्थल बनवाकर उनमे उचित व्यवस्था कर पहुचने के आदेशों की पहला ब्लॉक कर्मचारियों ने अपने ढंग से निस्तारण कर दिया और फर्जी तरीके से फोटो खींचकर शासन प्रशासन को भेजकर इतिश्री कर बाह वही लूट ली मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित गौ वँशो को पकड़वा कर उन्हें 10जनवरी तक अस्थायी गौ आश्रय स्थलों में भेजने के सख्त आदेश किये थे मगर उनके ही मातहतों द्वारा उनके आदेशो को दरकिनार कर गांव के ही जानवरो को खड़ा कर उनके फोटो खींचकर भेज करअजब ढंग से निस्तारण कर दिया गया जबकि हमारे संवाददाता द्वारा लगभग 50 गांवो की पड़ताल की गई तो ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग छुट्टा जानवरो से परेशां है दिन रात खेतो में रखवाली करते है मगर जरा सा चूक जाने पर फसल चौपट हो जाती है हम लोगो को जिलाधिकारी के आदेश से कुछ उम्मीद की किरण नजर आई थी मगर ब्लॉक कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी को भी गुमराह कर दिया गया हम लोगो द्वारा कई बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई वहाँ भी यह कर्मचारी फर्जी आख्या भेजकर सरकार को गुमराह कर देते है और जनता सरकार के कामकाज से नाराज हो रही है अब देखना यह है कि जिलाधिकारी महोदय इस पर कोई कार्यवाही करते है या यूं ही अपने मातहतों से अपने आदेशो की धज्जियां उड़वाते रहते है यह आने वाला समय ही बताएगा