बिसवां सीतापुर: कांग्रेस से टिकट मिलने पर कांग्रेसियों ने अभिनव राजा भार्गव को बधाई दी। गुरुवार को लहरपुर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पीसीसी सदस्य सूबी खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर राजा भार्गव को बधाई दी। इस अवसर पर राजा भार्गव ने कहा कि आपके सहयोग से पार्टी हाई कमान ने भरोसा किया है उस भरोसे के साथ ही जनता के विकास के हर संभव प्रयास करना ही हमारा मकसद है। मैं सिर्फ जनता की सेवा करने के लिए 2012 से यहां संघर्षरत हूं।पूरा सीतापुर जनपद मेरा घर है, यहां के निवासी मेरे भाई बहन हैं,इनके पिछड़ेपन को देखकर ही इनके विकास के लिए मैं चुनावी मैदान में हूं। उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि सतेंद्र शुक्ला,काशीराम भार्गव, भरत शुक्ला, कासिम आदि मौजूद रहे।
सीतापुर – टिकट मिलने पर कांग्रेसियों ने अभिनव राजा भार्गव को दी बधाई

