स्कूल प्रबंधकों के समस्याओं की नहीं होगी अनदेखी ,विभाग रखेगा पूरा ध्यान: बबीता वर्मा प्रबंधक प्रधानाचार्य महासंघ ने वाहनों को लेकर आरटीओ एवं एआरटीओ को सौंपा ज्ञापन पूर्व चुनाव में लगे वाहनों के पुराने बकाया धनराशि को देने की मांग बलरामपुर/ गोंडा निजी स्कूलों में संचालित वाहनों की समस्याओं को लेकर देवीपाटन मंडल मुख्यालय सहित जिला मुख्यालय पर आरटीओ एवं एआरटीओ से यूपी सेल्फ फाइनेंस मैनेजर प्रिंसिपल वेलफेयर एसोसिएशन मुलाकात कर स्कूलों के प्रबंधक प्रिंसिपल की समस्याओं से अवगत कराया है साथ ही साथ विधानसभा चुनाव में फिट वाहनों को 3 चुनाव में लगाने की अपील की है समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर अध्यक्ष डॉक्टर एमपी तिवारी एवं संयोजक डॉ अविनाश पांडे के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमाशंकर एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबीता बर्मा एवं अरविंद यादव से मिलकर समस्याओं का ज्ञापन देते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान की मांग की है सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबीता वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी सीट वाहन को ही चुनाव में लगाया जाएगा उन्होंने स्कूल प्रबंधक प्रिंसिपल से विधानसभा चुनाव में सहयोग करने की अपेक्षा की है उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा चुनाव में स्कूलों के वाहनों को लेकर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा है । ज्ञापन में मुख्य रूप से कोविड-19 महामारी के कारण लगातार डेढ़ वर्षों से स्कूल बंद होने से अधिकांश वाहन का बीमा फिटनेस नहीं हो सका हैं। छात्रों की संख्या कम होने से अधिकांश वाहन स्कूलों में 1 साल से खड़े हुए है ।ऐसे में चुनाव के दौरान उन्हीं वाहनों को स्कूलों से लेने के लिए अपील किया है ,जो पूरी तरह से फिट है महासंघ अध्यक्ष डॉक्टर एमपी तिवारी एवं संयोजक डॉ अविनाश पांडे की अगुवाई में एआरटीओ से पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल मिलकर वाहनों संबंधी समस्याओं को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा है ।ज्ञापन में मुख्य रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान से ही स्कूलों के बंद होने से वाहनों के फिटनेस बीमा आदि नहीं हो सके हैं। ऐसे में बिना बीमा एवं फिटनेस के वाहनों को चुनाव में भेजा जाना उचित नहीं होगा। ज्ञापन में इस बात का भी हवाला दिया गया है, कि इसके पहले हुए लोकसभा एवं हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में स्कूलों के वाहनों का बकाया धन राशि दिलाया जाए स्कूलों में वाहनों को लेने के पूर्व फिट वाहनों की सूचना प्रबंधक प्रिंसिपल से लिया जाए आदि समस्याएं ज्ञापन में शामिल है। इन्हीं समस्याओं को लेकर एसोसिएशन पर दिन मंडल ने देवीपाटन मुख्यालय पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है ।प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमाशंकर एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबीता वर्मा एवं अरविंद यादव एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को बिंदुवार साझा करते हुए आश्वस्त किया है। कि जो भी वाहन विद्यालयों के फिट हैं। उन्हें वह में चुनाव में भेजने को तैयार है।। इस अवसर पर एसोसिएशन संयोजक डॉ अविनाश पांडे संरक्षक डॉ नितिन शर्मा उपाध्यक्ष वीर गौरव सिंह ,महासचिव डॉ पम्मी पांडे, सचिव रीता चौधरी ,कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी ,संयुक्त सचिव असलम शेर खान ,ऑडिटर अंसार अहमद ,फातिमा स्कूल के फादर अरुण मॉरिस ,गीता इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक रितेश अग्रवाल ,श्री राम पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज मैनेजिंग डायरेक्टर रवि रस्तोगी जयपुरिया पब्लिक स्कूल के प्रदीप कुमार हर्षवर्धन नेहरू आदि स्कूलों के प्रबंधक प्रिंसिपल एवं एसोसिएशन पदाधिकारी शामिल रहे हैं। देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबीता वर्मा ने एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल से सदैव अपेक्षित सहयोग देते रहने एवं स्कूलों के साथ मैत्रीय संबंध से कार्य करने की बात कही है एसोसिएशन प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्य ने एआरटीओ बबीता वर्मा एवं अरविंद यादव के प्रति आभार जताते हुए सदैव अपेक्षित सहयोग देते रहने की अपेक्षा की है।
बलरामपुर -प्रधानाचार्य महासंघ ने वाहनों को लेकर आरटीओ एवं एआरटीओ को सौंपा ज्ञापन

