कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने के साथ ही वाराणसी जिला प्रशासन ने टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं हो रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की योजना तैयार कर ली है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कोरोना टीके की दोनों डोज नहीं लेने वाले लोगों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मिलने वाले राशन पर रोक लगाने की चेतावनी जारी की है। साथ ही विद्यालयों और 10वीं के छात्रों को लिए कोरोना टीका के लिए अलर्ट किया गया है।जिलाधिकारी ने बताया कि वाराणसी में पहला कोविड का टीका लगवा चुके लोगों में से टीके की दूसरी डोज की तिथि लगभग तीन लाख 50 हजार लोगों की ड्यू हो गई है। इनको शामिल करते हुए लगभग 10 लाख लोगों ने दूसरा टीका नहीं लगवाया है। कोविड की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है फिर भी ऐसे लोग टीके के प्रति गंभीर नहीं है।राशन के कोटेदारों को निर्देशऐसे में यह फीडबैक आया है कि शायद कुछ लोग वाराणसी से बाहर चले गए हों। ऐसे लोगों को राशन जारी करना जनहित में ठीक नहीं है। ऐसे में सभी राशन के कोटेदारों को निर्देश जारी करने पर विचार किया जा रहा है कि सभी कार्ड होल्डर परिवार के सदस्यों के दोनों टीकों के सर्टिफिकेट लेना शुरू करें और जो लोग दोनों टीकों के प्रमाणपत्र न दिखा पाएं उनका राशन न बाटें।
वाराणसी -प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा राशन, स्कूलों और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए भी अलर्ट

