सीतापुर -जिलाधिकारी के आदेश हुए हवा हवाई गांव में आज भी

by | Jan 15, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

जिलाधिकारी के आदेश हुए हवा हवाई गांव में आज भी आवारा घूम रहे जानवरडीएम साहब के आदेशों को ताख पर रख कर घूम रहे , ग्राम पंचायत सचिव सिर्फ नाम का रह गया पशु बाङा सारे जानवर बाङे के बाहरसिधौली-सीतापुर:- लगभग एक सप्ताह होने को हो रहा लेकिन अभी भी नहीं दिख रहा डी एम साहब का आदेश का पालन जिलाधिकारी सीतापुर ने जिले की सड़कों पर व खेतो में घूम रहे आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने बीडीओ , पशुचिकित्सा अधिकारी, लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी ,प्रधान पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। उसके बावजूद भी प्रधान व जिम्मेदार अफसर आवारा गौवंश को गौ आश्रय स्थल पहुचाने में रुचि नही ले रहे हैं। जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है । इसके साथ साथ जानवरों का बाङा तो बन गया लेकिन सिर्फ और सिर्फ नाम का जानवर आज भी बाङे तक नहीं पहुंचे जिलाधिकारी का आदेश जिम्मेदारो पर हवा-हवाई दिखाई दे रहा है। सिधौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत खजुरिया का मामला सामने आया जिसमें बाङा तो बना दिखाई दे रहा है परन्तु जानवर एक भी नहीं। हर गांव व कस्बा के लोग आवारा गोवंश से खासे परेशान हैं। हालत यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के किसान जहां सारी रात जाग कर फसलों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं रोड पर घूमने वाले आवारा पशु खतरे का सबब बने हुए हैं। ग्राम पंचायत खजुरिया के ग्रामीण किसानो द्वारा रोड जाम कर प्रदर्शन भी किया फिर भी अधिकारियों द्वारा आश्वासन देकर गायब हो गए। बताया जाता कि गोवंश के कारण रात भर जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। इससे फसल को क्षति हो रही है और जान को भी खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश के बावजूद भी प्रधान व जिम्मेदार गौवंश को गौशालाओं में नही पहुंचा रहे है। जिससे हम लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है अब देखना यह है कि मूक बधिर ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान और जिम्मेदार अधिकारियों के साथ कोई कार्यवाही होती है कि नहीं आज से लगभग एक सप्ताह पूरे होने वाले हैं। जिलाधिकारी महोदय के आदेश के लेकिन अभी और कब तक इंतजार करना होगा ग्रामीण किसानों को।