सीतापुर -बुरी नीयत से बालिका को दबोचा पुलिस मारपीट में दर्ज करने को कह रही केस

by | Jan 15, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बुरी नीयत से बालिका को दबोचा पुलिस मारपीट में दर्ज करने को कह रही केस ।

पहला सीतापुर । थाना रामपुर कलां पुलिस ने एक छेड़छाड़ पीड़िता के द्वारा दी गयी तहरीर पर कार्यवाही न करके मारपीट के आरोप में तहरीर देने को कह रही है जबकि पीड़िता का आरोप है कि गांव के एक युबक द्वारा उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया । मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरसा खुर्द निवासी रीता देवी 20वर्ष पुत्री प्यारेलाल ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि गांव के एक युबक स्नेह कुमार पुत्र रामस्वरूप ने 13 जनवरी की रात करीब 10बजे मेरे घर के पीछे से छत पर चढ़कर घर मे कूद आया और मुझे दबोचकर जबरदस्ती करने लगा उस समय मरे माता पिता घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे जब में किसी तरह न छूट स्की तो मैने चिल्लाने पर माता पिता समेत काफी लोग आ गए उन्हें आते देख आरोपी मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए व दूसरी बार फिर दुष्कर्म की धमकी देते हुए भाग गया जिसको लेकर दोनों परिवारों में मारपीट हो गयी और जिसमे पीड़िता के पिता का हाथ भी टूट गया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला भेजा गया जहां से उन्हें सीतापुर रेफर कर दिया गया मगर पुलिस द्वारा मारपीट की तहरीर देने का दबाब बनाया जा रहा है जबकि उसके साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास किया गया इस संवंध में थाना प्रभारी रामपुर कलां से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया मगर उनका फोन नही लग सका