सीतापुर -तालाब में डूबकर 68 वर्षीय महिला की मौत।पुलिस ने शव को पी.एम.के लिये भेजा

by | Jan 15, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

पहला (सीतापुर)। सदरपुर थाना अन्तर्गत जहांगीराबाद के मजरा छठवान गांव की रहने वाली लगभग 68 वर्षीया बिधवा पार्वती की तालाब में डूबने से मौत हो गयी।उसका शव शनिवार को सुबह जहांगीराबाद की ईदगाह के पास सीतापुर-बहराइच मार्ग पर बनी पुलिया के निकट तालाब में पड़ा मिला।पुलिस ने शव को पी.एम.के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार छठवान गांव की रहने वाली 68 वर्षीया महिला पार्वती पत्नी स्वर्गीय मेवालाल अपने घर से सोमवार को निकली थी परन्तु वापस नहीं आयी जिससे उनके घरवालों ने काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह राहगीरों ने तालाब में शव पड़ा देखा।सूचना पर सदरपुर थाना की देबियापुर पुलिस चौकी प्रभारी एस.आई.अवधेश कुमार यादव मय हमराही आरक्षियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को निकलवा कर पी.एम.के लिये भेज दिया है। बताते हैं कि छठवान गांव निवासी यह महिला की मानसिक स्थिति खराब रहती थी वह इधर उधर मांगती खाती रहती थी।वह कई कई दिन घर से बाहर भी रहती थी। मृतक विधवा महिला के तीन पुत्र हैं।