लखनऊ -उत्तर प्रदेश 2022 के चुनाव में कौन बनेगा मुख्यमंत्री

by | Jan 17, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*लखनऊ-* यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अब अपने सहयोगियों को साधने में जुट गई है। पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर विशेष रूप से लगातार जनता के बीच पहुंचने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, सहयोगी दलों को एकजुट कर पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का फॉर्मूला फेल होने के बाद सपा ने अब छोटे दलों के जरिए पूरी ताकत झोंकने का निर्णय लिया है।विधानसभा चुनाव में छोटे दलों को कम सीटों पर पार्टी सेट कर सकती है। अगल-अलग चुनाव नहीं लड़ने से इन दलों के शीर्ष नेताओं को लेकर पार्टी अपने चुनावी मंचों पर उनका बड़ा इस्तेमाल करने की तैयारी में है। इन तमाम स्थितियों को देखते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। बुधवार को सहयोगी दलों के साथ बैठक में यह तय हुआ है कि 50 से 60 सीटें गठबंधन के खाते में जाएंगी। इनमें से कुछ सीटों पर सपा के सिंबल पर सहयोगी दलों के प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं। पहले दो चरणों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा गुरुवार को हो सकती है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों पर समाज वादी पार्टी के दावेदार प्रचंड बहुमत दिलाने का समाजवादी पार्टी के खाते में जीत दिलाने का दावा कर रहे हैं।वहीं पर आप हरदोई जिले के संडीला विधानसभा सीट की बात करते हैं तो समाज वादी पार्टी के क‌ई दावेदार हैं। लेकिन अगर आप जनता के बीच में जाकर बात करते हैं तो संडीला विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा समाजवादी पार्टी के आगे बहुत पीछे हैं।और अगर बसपा की बात करते हैं तो जनता के दिलों में समाजवादी पार्टी ने जो जगह बना ली है वह जगह किसी भी पार्टी के दावेदारों ने अभी तक नहीं बना पाई है। संडीला विधानसभा से समाजवादी पार्टी से टिकट की मांग कर रहे राम नरेश चौरसिया पार्षद प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी को अगर टिकट देती है, तो जनता दावे के साथ समाज वादी पार्टी को वोट करेगी क्योंकि संडीला विधानसभा की जनता के दिलों में राम नरेश चौरसिया राज करते हैं