सीतापुर -दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

by | Jan 19, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

महमूदाबाद/सीतापुरजनपद सीतापुर के अंतर्गत ब्लाक महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय मालसराय ग्राउंड में नेहरू युवा केंद्र संगठन सीतापुर से जिला युवा अधिकारी सुश्री रोशनी पटवा के आदेशानुसार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आदेश कुमार मौर्य और वंदना के द्वारा दिनांक 17/012022से 18/01/2022 में आयोजित किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामधार, डा.गोपी चंद वर्मा,प्रधानपति संतकुमार,के द्वारा स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया गया।प्रतियोगिता में 400 मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अर्चना वर्मा द्वितीय स्थान किरन देवी तृतीय स्थान बबली तिवारी ने प्राप्त किया इसके साथ ही बालिका वर्ग में कबड्डी में महमूदाबाद की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा मालसाराय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया खो खो में मालसराय की टीम विजेता रही तथा लंबीकूद में शिव कुमार मुखर्जी प्रथम स्थान पर रहे व द्वितीय स्थान पर रियाज अहमद तथा तृतीय स्थान पर संजय रहे।इसी क्रम में दिनांक18/01/2022 को सभी विजेता प्रतिभागियों को हिन्दू युवा वाहनी जिलाध्यक्ष अतुल चित्रास वा हिमांशू कश्यप ने सील्ड मेडल तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।उपरोक्त कार्यक्रम में उपेंद्र,रौनक ,रविंद्र ,संजय ,गुफरान, आदेश ,साधना राज ,अंकिता , रेउसा ब्लॉक से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विजय भारती तथा पहला ब्लॉक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक पंकज कुमार, पिंटू चौधरी तथा नेहरू युवा केंद्र सीतापुर कार्यालय राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक योगेश कुमार यादव सिधौली से प्रतिज्ञा पटेल ब्लॉक पहला से युवा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव आदि का सहयोग सराहनीय रहा।रिपोर्ट-प्रदीप सिंह