मिल्कीपुर अयोध्यावा -इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डीली गिरधर कि ग्राम प्रधान गिरीश सिंह पर चार युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया हमले में ग्राम प्रधान सहित बीच-बचाव करने पहुंचे दलित परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।* *घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने घटना से जुड़ी कड़ियां जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ हमलावरों की एक पंचर बाइक भी लग गई है। हालांकि अभी अन्य हमलावर युवकों की तलाश में इनायतनगर पुलिस जुटी हुई है घटना के बाद पीड़ित ग्राम प्रधान यू अन्य घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की पुलिस जाया गया है।* *बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान गिरीश सिंह फैजाबाद रायबरेली रोड के किनारे स्थित अपने दिव्यांशी धर्म कांटा के ठीक सामने चाय की दुकान के सामने जल रहे अलाव पर चाय दुकान दार घनश्याम पासी के साथ ताप रहे थे। घटना के बाद पीड़ित ग्राम प्रधान के बड़े भाई बृजेश सिंह ने मामले में मुकदमा कायम किए जाने हेतु नाथ जगत थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया है।*
अयोध्या -अलाव ताप रहे ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला

