उत्तर प्रदेश -वीडीओ ने ग्रामीणों के साथ पकड़े आवारा गोवंश

by | Jan 21, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

रामपुर गौहनिया, तालढ़ोली, देवरा स्थित गोवंश आश्रय स्थल पहुंचाया गया।

* अमानीगंज।किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे छुट्टे मवेशियों को गुरुवार को वीडीओ ने ग्रामीणों की मदद से कोटिया गांव से पकड़वाया। सभी मवेशियों को वाहनों से रामपुर गौहनिया, तालढ़ोली, देवरा स्थित गोवंश आश्रय स्थल पहुंचाया। खंड विकास अधिकारी अमानीगंज राम बरन से बुधवार को ग्रामीणाें ने मिलकर छुट्टे पशुओं को पकड़वाने की मांग की थी, किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए वीडीओ रामबरन, एडीओ पंचायत शिवकुमार चौबे, पशुचिकित्साधिकारी अमानीगंज सूर्यपाल वर्मा ब्लॉक के सभी सफाई कर्मियों समेत अन्य कर्मचारियों को लेकर छुट्टे मवेशियों को पकड़वाने के कोटिया गांव पहुंच गए। विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग ग्रामीणों के सहयोग छुट्टे मवेशियों को पकड़ लिया। पशु चिकित्सा अधिकारी सूर्यपाल वर्मा ने बताया कि पकड़े गए 20 गोवंशों को गोवंश आश्रय स्थल भेजा गया। खंड विकास अधिकारी रामबरन ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप छुट्टा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेताया कि पशु पालक अपने पशुओं को छुट्टा न छोड़ें अन्यथा पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। पशुओं को पकड़ने के दौरान एडीओ पंचायत शिव कुमार चौबे  ब्लॉक कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इससे पहले कोटिया गांव से मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्जनों लोगों ने शिकायत भी दर्ज कराई थी।