बलरामपुर -शत प्रतिशत मतदान स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान : कंचन मिश्रा

by | Jan 21, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

शत प्रतिशत मतदान स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान : कंचन मिश्रा सोशल वर्कर की महिला टीम ने मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित बलरामपुर शत प्रतिशत मतदान को लेकर सोशल वर्कर कंचन मिश्रा ने टीम के साथ आधा दर्जन गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को मताधिकार के संबंध में जागरूक किया है। उन्होंने ललिया ,सेमरहाना ,कोडरी किला आदि गांव में जन जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को मताधिकार के संबंध में जागरूक किया है। सोशल वर्कर कंचन मिश्रा ने ग्रामीणों से अपील किया कि वह जाति धर्म से हटकर निष्पक्ष निर्भीक रूप से विकास करने वाले का चयन करें इसके लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है उन्होंने कहा कि मत अमूल्य है इसके महत्व को समझें और स्वस्थ लोकतंत्र में भागीदार बनने के लिए मतदान अवश्य करें मतदान की जनता का सबसे बड़ा अधिकार है इस अधिकार का प्रयोग प्रत्येक दशा में करें उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन का ही मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान पर्याप्त नहीं है बल्कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें जिससे जिले का मत प्रतिशत अन्य जिलों से अधिक हो शत प्रतिशत मतदान ही स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान होता है। सोशल वर्कर कंचन मिश्रा के साथ प्रतिमा श्रीवास्तव दीप्ति दीपशिखा रजनी आदि महिलाएं शामिल रही है।