पंचायत सचिव व प्रशासनिक समिति पर धोखाधड़ी की एफ आई आर दर्ज करने का जिला अधिकारी का आदेश
बिसवां सीतापुर पंचायत सहायक अकाउंटेड कम डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में की गई धोखाधड़ी की लगातार ग्राम पंचायत निपनिया माफी के आवेदक अत्यदीप द्वारा शिकायत की जा रही थी शिकायती प्रार्थना पत्र को जिलाधिकारी महोदय द्वारा संज्ञान में लिया गया था और पात्र प्रार्थी अत्यदीप के चयन का आदेश भी किया गया था लेकिन सक्षम अधिकारियों द्वारा अत्यदीप का चयन ना करके आपात्र अभ्यार्थी का चयन ही पात्र दिखाया गया था। इस पूरे प्रकरण को लेकर पीड़ित अत्यदीप द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की मांग की जा रही थी जिलाधिकारी महोदय द्वारा पुनः एक बार शिकायत पर संज्ञान लिया गया है और जिला पंचायत राज अधिकारी को यह आदेश दिया गया है कि पंचायत सचिव व प्रशासनिक समिति पर धोखाधड़ी की एफ आई आर दर्ज कराकर पात्र प्रार्थी अत्यदीप का चयन किया जाए ।

