सेंट्रल एकेडमी, जानकीपुरम में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सेंट्रल एकेडमी ,जानकीपुरम में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण उत्साह से मनाया गया। समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में प्रधानाचार्या श्रीमती आराधना पांडे द्वारा ध्वजारोहण से किया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने देशभक्ति गीत गाकर वातावरण भावपूर्ण कर दिया। नौवीं कक्षा की अदिति वर्मा द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। ओमिक्रोम वायरस के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को कार्यक्रम से ऑनलाइन जोड़ा गया। इस अवसर पर शिक्षकों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया।
लखनऊ -गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण उत्साह से मनाया गया

