अयोध्या में फिर होगी दो बाहुबिलयों में जंग:सपा से अभय सिंह को मिला टिकट,जेल में बंद खब्बू अपनी वाईफ के सहारे लेंगे टक्करअयोध्याअयोध्या के गोशाईगंज विधानसभा से इस बार फिर दो बाहुबली के बीच जंग है, सपा ने अभय सिंह को अपना टिकट देकर इसकी शुरुआत कर दी हैअयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट पर इस बार भी दो बाहुबलियों के बीच जंग तय है।समाजवादी पार्टी से अभय सिंह को समाजवादी पार्टी का टिकट देकर इसकी शुरुआत कर दी है।दूसरी तरफ अपना दल-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में जेल में बंद बाहुबली खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी को टिकट मिलना तय है।इस लिहाज से अयोध्या फिर बाहुबलियों की जंग से झुलसेगी। ऐसा इसलिए भी है कि अभय सिंह के मुकाबले भाजपा के पास उन्हें टक्कर देकर चुनाव जीतने का विकल्प ढूढ़ना मुश्किल दिख रहा हैlएक बार फिर दोनों पुराने प्रतिद्वंद्वी बाहुबली आमने- सामने होंगेअयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर दोनों पुराने प्रतिद्वंद्वी आमने सामने होंगे। इस विधानसभा क्षेत्र के गठन के बाद से अभय सिंह 2012 व खब्बू तिवारी 2017 में चुनाव जीत चुके हैं। दोनों ही बाहुबली हैं और चुनाव जीतने के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने में माहिर हैं।गोसाईगंज से वैसे तो पहले से ही पूर्व विधायक अभय सिंह की दावेदारी समाजवादी पार्टी से तय थी।अब पार्टी ने गुरुवार को उनके नाम की घोषणा अधिकारिक रूप से कर दी है।वह इस विधानसभा क्षेत्र के गठन के बाद पहली बार 2012 में हुए चुनाव में निर्वाचित हुए थे,तब भी पिछले चुनाव में भाजपा और अपना दल के प्रत्याशी इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू उनके सामने थे। अगले चुनाव में खब्बू अपना दल- भाजपा से टिकट पा गए थे और चुनाव उन्होंने भाजपा के ही चुनाव चिह्न पर लड़ा था।यह चुनाव उन्होंने खासे अंतर से जीता था। जबकि इसके पहले के चुनाव में भाजपा का मात्र चार हजार मत मिले थे।खब्बू तिवारी की वाईफ आरती तिवारीबीते पांच साल में खब्बू ने अभय के जातीय समीकरण को भी तोड़ा हैअब इस बार न तो कोई लहर है और ना ही कोई बड़ा मुद्दा।ऐसे में दो बाहुबलियों की लड़ाई दिलचस्प होगी। क्योंकि एक मामले में सजा हो जाने से खब्बू स्वयं चुनाव नहीं लड़ सकते। उनके स्थान पर उनकी पत्नी चुनाव लड़ेगी यह तय माना जा रहा है।बीते दिनों खब्बू की जमानत को लेकर भी ऊहापोह थी और दूसरे खेमे ने पूरा जोर लगया था कि वह बाहर ना सकें। बीते पांच साल में खब्बू ने अभय के जातीय समीकरण को भी तोड़ा है और पंचायत चुनाव में सत्ता बल के साथ ही बाहुबल के दम पर इलाके में दबदबा बढ़ाया है। जो लड़ाई उन्होंने एक बार भारी अंतर से हारी और कम से जीती, उसके मद्देनजर वह अपने क्षेत्र को अपना गढ़ बनाने में जुटे रहे।बाहुबली अभय सिंह को सत्ता दल से लोगों की नाराजगी की है आसअभय सिंह को सत्ता दल से नाराजगी का लाभ मिलने की आसवहीं अभय सिंह के पास इस समय उनके दल सपा के लोक लुभावन वादों के साथ ही सत्ता दल से नाराजगी का लाभ मिलने की आस है। वैसे यहां से आप का प्रत्याशी भी मैदान में है। आप ने पूर्व विधायक संत श्री राम द्विवेदी के पुत्र आलोक द्विवेदी को टिकट दिया है।इस तरह अयोध्या जिले का सर्वाधिक संवदेनशील विस गोशाईगंज रहेगाl पिछले विस चुनाव में दोनों बाहुबिलयों की बीच कई झड़पें भी हो चुकी हैंl
उत्तर प्रदेश -अयोध्या में फिर होगी दो बाहुबिलयों में जंग

