लखनऊ। सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन ने ऑनलाइन बैठक कर बंद पड़े स्कूल जल्द से जल्द खोलने की मांग की। बैठक में सीबीएसई स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से खोलने के सम्बंध में विचार विमर्श किया। अध्यक्ष श्याम पचौरी ने कहा कि यदि जल्द विद्यालयों को खोलने के आदेश जारी नहीं किए जाते हैं तो एसोसिएशन की ओर से आन्दोलन किया जाएगा। साथ ही चुनाव में अपने स्कूलों की बसों व पोलिंग बूथ और चुनाव कर्मचारियों को ठहरने के लिए स्कूलों को नहीं दिया जाएगा। मंगलवार को इस सम्बंध में मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
लखनऊ -चुनाव में सहयोग न देने का अल्टीमेटम

