लखनऊ के रोडवेज बस अड्डों पर बने टिकट काउंटर से यात्रियों को टिकट मिलना बंद हो गया है। इससे बसों में एडवांस और तत्काल टिकटों की बिक्री बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। ऐसे में ऑनलाइन टिकटों की भी बुकिंग बंद होने से यात्री एडवांस में टिकट कराने के लिए भटक रहे हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। तत्काल में बसों से सफर करने वाले यात्रियों को बस में कंडक्टर से टिकट लेना पड़ रहा है।आलमबाग बस टर्मिनल और कैसरबाग बस अड्डे पर बने काउंटर से टिकटों की बिक्री अगले आदेश तक बंद करने नोटिस लगा दी गई है। परिवहन निगम मुख्यालय अफसरों के मुताबिक बेंगलुरु और मुंबई से सर्वर में बदलाव हो रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि यूपीएसआरटी सर्वर में बदलाव किया जा रहा है, इसलिए टिकटों की बिक्री बंद है। उम्मीद है कि एक फरवरी से ऑनलाइन और काउंटर से यात्री बसों के सीटों की बुकिंग करा सकेंगे।
लखनऊ -टिकट काउंटर से यात्रियों को टिकट मिलना बंद

