हरदोई -परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी, दो फरवरी तक मांगी आपत्ति

by | Jan 30, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा जारी परीक्षा केन्द्रों की सूची को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए वोर्ड द्वारा दूसरी वार छात्र,अभिभावकों, और प्रधानाचार्य, प्रबन्धकों को जारी केन्द्रों के बारे में आपत्ति दर्ज कराने के लिए 2 फरवरी तक वक्त दिया है।हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परिषद द्वारा 135 परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी कर दी गई है। इन परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 90 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केन्द्रों पर कोविड प्रोटोकाल का विशेषध्यान रखने के भी निर्देश बोर्ड द्वारा दिए गये हैँ। जिलाविद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि परिषद की वेबसाइट पर 135 परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी की गई है। उन्होने बताया कि जारी सूची में यदि किसी विद्यालय के प्रधानाचार्य और छात्र एवं अभिभावक को यदि किसी तरह की आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति 2 फरवरी तक जिला विद्यालय कार्यालय से प्रतिहस्ताक्षरित कराकार परिषद की ईमेल आईडी पर प्रषित कर सकते हैं। दिए गये समय के बाद किसी तरह की आपत्ति परिषद द्वारा स्वीकार नही की जाएगी।