सीतापुर – शिक्षक शिक्षिकाओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण का तीसरा चरण पूर्ण

by | Jan 30, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

पहला सीतापुर । निपुण भारत अभियान के अंतर्गत बीआरसी पहला में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के लिए 27 जनवरी 2022 से चल रहे चार दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एण्ड न्यूमरेसी(एफ एल एन) प्रशिक्षण का रविवार को तीसरा चरण पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण आयोजक बीईओ अजय विक्रम सिंह ने बताया कि तीन साल से पांच साल तक प्री नर्सरी, नर्सरी व बालबाटिका के बच्चों को छठे वर्ष कक्षा एक तक आने के लिए आंगनबाड़ी व शिक्षक के बीच समन्वय स्थापित करते हुए नई शिक्षा नीति के अनुपालन के लिए यहां 20-20 के 4 बैच में कुल 80 शिक्षकों/शिक्षामित्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।सन्दर्भ दाताओं के रूप में ब्लॉक के एआरपी पूर्णेश शुक्ला, डॉ० हरिनाम सिंह, योगेश द्विवेदी, अरुणोदय एवं केआरपी श्री मो. अनवर द्वारा चार दिनों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, (एफ एल एन)बुनियादी भाषा एवं गणित की दक्षताएं, सीखने के सिद्धान्त, गणित किट के प्रयोग, डिकोडिंग, लेखन, पठन व आकलन आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों व प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिभागियों को बच्चों को नए नए तरीकों से बुनियादी भाषा एवं गणित की दक्षताओं को विकसित करने के बारे में प्रशिक्षित किया गया एवम सीखने के आयामों, स्केपफोल्डिंग के विभिन्न रूपों पर चर्चा की गई। समय-समय पर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से अलग-अलग कक्षों में जाकर उनके अनुभव व विषयों की जानकारी ली तथा सभी का आभार व्यक्त किया गया और सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को अपने विद्यालयों में व्यवहार में लाएं। प्रशिक्षण में सुमित, ओमकार और रामशंकर आदि का तकनीकी सहयोग रहा।