लखनऊ – शासन और प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंताएं बढ़ गई

by | Jan 31, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

कोरोना की तीसरी लहर में रविवार को 24 घंटे के भीतर तीन संक्रमित मरीजों की मौत पहली बार हुई है। इससे शासन और प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि रविवार को भी कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा नए संक्रमितों से ज्यादा ही रहा। 2026 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी जबकि 1385 नए संक्रमित मिले हैं। रविवार को भी करीब 20 हजार लोगों की जांच की गईं। राजधानी में सक्रिय मरीज 10,779 हैं।तीन मरीजों की हुई मौत: सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक रविवार को तीन मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें एरा मेडिकल कालेज अस्पातल में भर्ती फेफड़ों की बीमारी वाले 53 वर्षीय संक्रमित मरीज की मौत हुई। चंदन अस्पताल में भर्ती गुर्दा रोग से ग्रसित 62 साल के मरीज और पीजीआई में भर्ती 66 साल की ब्रेन स्ट्रोक व गुर्दे की बीमारी से पीड़ित महिला की मौत हो गई। यह सभी इलाज के दौरान पॉजिटिव हो गए थे। एक माह के दौरान 16 मरीज इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं।