सीतापुर – ग्रामीणों की बिजलीनहीं तो मतदान नहीं की मांग पर अधिकारी पंहुचे गांव तिवारी पुर

by | Feb 1, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ग्रामीणों की बिजलीनहीं तो मतदान नहीं की मांग पर अधिकारी पंहुचे गांव तिवारी पुर मानपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटिया के मजरा ग्राम तिवारीपुर के ग्रामीणों ने कल रविवार को बिजली नहीं मतदान नहीं तख्तियां लेकर गांव मे प्रदर्शन किया था जिसे मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया था जिसका संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारी एसडीओ विसवां और उप जिलाधिकारी विसवां ने संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार विसवां विदेह सिंह को तिवारीपुर गांव भेजा और गांव के लोगों को आश्वस्त किया कि मांग को ध्यान में रखते हुए गांव मे पहुंचाने का जल्द से जल्द प्रयास किया जायगा एसडिओ बिसवां ने अपने कर्मचारियों के साथ गांव भ्रमण कर बिजली के लगे खंभों आदि को बिधिवत जांच कर जल्द से जल्द गांव में बिजली पहुंचाने की बात कहीं खबर से जानकारी होने पर बिसवां से सपा का चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी अफजाल कौसर भी गांव पहुंच कर अधिकारियों से जल्द गाँव मे बिजली पहुंचाने की बात कही जिस पर पूर्व प्रधान बिक्रम,प्रसाद व ग्रामीणों ने गांव मे बिजली आने पर ही मतदान करने की बात कही