बिसवां नगर सीतापुर (सीतापुर)। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जानकारी होने पर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसारथाना क्षेत्र के अंतर्गत दुदिया पुर मजरा मानपुर निवासी महेंद्र कुमार यादव की 24 वर्षीय पत्नी गोल्डी ने कमरे के अंदर छत के कुड़े से लटक कर खुदकशी कर ली। सोमवार सुबह गोल्डी की सास ने बहू को आवाज लगाई। अंदर से आवाज न आने पर उसने खिड़की से अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। गोल्डी का शरीर छत के कुड़े से झूल रहा था। थाना प्रभारी मानपुर अरविंद कुमार कटियार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
सीतापुर -विवाहिता ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी

