लखनऊ -गबन में फरार चल रहा बैंक मैनेजर गिरफ्तार

by | Feb 1, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। कृष्णानगर की एलडीए कालोनी स्थित केनरा बैंक में हुये 45 करोड़ रुपये गबन के मामले में फरार चल रहा बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर के पास 84 हजार रुपये, कार, पिस्टल, लैपटॉप, सात मोबाइल और छह पेन ड्राइव बरामद हुई हैं। एक साल से फरार चल रहे मैनेजर पर डीसीपी मध्य ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।फर्जीवाड़े के समय बैंक मैनेजर सिंडिकेंट बैंक में थे पर बाद में इस बैंक का केनरा बैंक में विलय हो गया था। एक खाता धारक ने अपने खाते में रुपये न जमा होने की शिकायत की थी। तब 31 जनवरी, 2021 को केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के हेड मनोज मीणा ने कृष्णानगर कोतवाली में बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार पर एफआईआर दर्ज करा दी थी। मनोज ने आरोप लगाया था कि 29 जनवरी, 2021 को एक खाताधारक ने शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसके खाते से कुछ रकम गलत तरीके से निकाल ली गई है। ग्राहक की शिकायत पर जांच हुई तो 45 करोड़ रुपये की हेराफेरी सामने आयी थीआरोप सही मिलने पर निलम्बित हुये थेडीसीपी अपर्णा गौतम ने बताया कि अखिलेश जांच में दोषी पाये जाने पर निलम्बित कर दिये गये थे। इसके बाद ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। जांच अधिकारी नईम अहमद ने जांच में अखिलेश कुमार को दोषी पाया है। उनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने कई जगह दबिश दी पर वह हाथ नहीं लगा। इस पर पुलिस ने कुर्की की अनुमति मांगी थी।कुर्की की डुगडुगी पिट गई थीइंस्पेक्टर कृष्णानगर आलोक राय ने बताया कि कोर्ट से कुर्की की अनुमति मिलने पर 18 जनवरी को अखिलेश कुमार के ऐशबाग लेबर कालोनी स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई के लिये नोटिस चस्पा की गई थी। फिर उसके फरार होने की डुगडुगी भी मोहल्ले में पिटवायी गई थी। इसके बाद से तीन टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थी।कई और रडार परकृष्णानगर पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ और लोगों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। इनके खिलाफ तथ्य जुटाये जा रहे हैं। जल्दी ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।