प्रदेश का विकास भाजपा में ही संभव : अनिल मिश्रा
बिसवां, सीतापुर । भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही प्रदेश को स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण प्रदान कर सकती है भाजपा में ही प्रदेश का विकास संभव है उक्त बातें सपा प्रबुद्ध सभा के जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय भाजपा चुनाव कार्यालय में सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते समय कही उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी में प्रबुद्ध जनों का कोई सम्मान नहीं है बताते चलें कि जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने अनिल मिश्रा को भाजपा की सदस्यता दिलाई इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक निर्मल वर्मा पूर्व विधायक अजीत कुमार मेहरोत्रा सहित भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

