सीतापुर -बसपा प्रत्याशी हाशिम अली के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

by | Feb 4, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बसपा प्रत्याशी हाशिम अली के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन आज लहरपुर रोड निकट धर्म कांटा बिसवां मैं बहुजन समाज पार्टी के बिसवां विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हाशिमअली के द्वारा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बड़ी धूमधाम से किया गया जहां बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए काफी संख्या में इकट्ठे हुए जिन का उत्साह देखते ही बनता था बसपा पार्टी प्रत्याशी हाशिम अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बहन मायावती जी की सरकार में कानून व्यवस्था इतनी अच्छी थी उतनी किसी सरकार मे नहीं रही आने वाले विधानसभा चुनाव में बहन जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनेगी यदि जनता के सहयोग से मैं चुनाव जीता तो मेरा प्रमुख मुद्दा बिसवां विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा जनता की सेवा करना ही मेरा उद्देश्य है एक सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता का अटूट सहयोग मुझे मिल रहा है बसपा को न सिर्फ विधानसभा क्षेत्र बिसवां में जनता का समर्थन मिल रहा है बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में जनता का अटूट समर्थन मिल रहा है इस बार बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी इस अवसर पर नईम एडवोकेट , चंदन महमूदपुर के प्रधान इज़हार खान पूर्व प्रधान बिसेड़ा जमालु , अन्य बहुत सारे लोग उपस्थित थे