मुख्य संवाददाता अमेठी।विकाशखण्ड शुकुलबाज़ार अमेठी के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये की लागत से बनाये गए विकासखंड के अधिकांश सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है। जिसके चलते ग्रामवाशी खुले में शौच के लिए मजबूर हैं । खुले में शौच की समस्या से निजात पाने के लिए ग्राम वासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से लगे ताले को खुलवाने की मांग की है।ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण स्वच्छ रखने व खुले में शौच जाने से रोकने के लिए ग्राम निधि से लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। देखरेख व साफ-सफाई की जिम्मेदारी गांव में बने स्वयं सहायता समूह को दी गई है। इसके लिए ग्राम पंचायत द्वारा प्रतिमाह हजारों की रकम खर्च की जा रही है। बानगी के तौर पर ग्राम सभा अहमदपुर पूरे नारायण व ग्राम सभा मर्दानपुर के जैनम गंज कस्बे सहित अधिकांश सामुदायिक शौचालय निर्मित वित्तीय वर्ष 2020 व 21 में महिला व पुरुष के लिए शौचालय बनवाये गये, लेकिन गांव वालों का कहना है बने शौचालय में ताला लटकता रहता है। जिसकी वजह से लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान व सचिव से ताला खुलवाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलतेगांव में सामुदायिक शौचालय शोपीस बना हुआ है। निर्माण के बाद से ही ताला लटका है, जिसकी वजह से लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। मजबूरन खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।गावों को स्वच्छ बनाने के लिए भले ही सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से शौचालय निर्माण होने के बाद भी लोगों को खुले में सौच के लिए जाना पड़ता है। इसकी वजह से गांव में गंदगी पसरी हुई है। शौचालय के रखरखाव के लिए ग्राम पंचायत निधि से हजारों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन शौचालय न खुलने की वजह से इनका प्रयोग नहीं हो पाता है और लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में खर्च की जाने वाली रकम का बंदरबांट कर लिया जाता है।जब इस संबंध में विकास खंड अधिकारी विजय कुमार अस्थाना से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया- गांव मे बने सार्वजनिक शौचालय में ताला लटक रहा है। इसकी जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो मामले की जांच करा कर तत्काल ताला खुलवाया जाएगा और लोगों के लिए शौचालय सुलभ कराया जाएगा।
अमेठी -सामुदायिक शौचालय में लटक रहा ताला, खुले में शौच

