सीतापुर -जिम्मेदारों की लापरवाही ने ली ठंड से वृद्ध महिला की जान

by | Feb 5, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां नगर सीतापुर । कस्बा के मोहल्ला मुरा उ टोला में जिम्मेदारों की मानवीय संवेदना शून्यता के कारण असमय ही ठंड ने एक महिला को अपने आगोश में समा लिया सूचना पाकर मौके पर नायब तहसीलदार बिसवां व क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर जांच की। वहीं मृतक के परिजनों ने जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा व कोतवाली बिसवां क्षेत्र के मोहल्ला मुराऊ टोला निवासी रामप्यारी आयु करीब 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय मैकू भार्गव की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों का कहना है की मृतक महिला रामप्यारी के पास रहने के लिए किसी प्रकार का कोई मकान नहीं था। इस भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे पन्नी तानकर मृतक महिला रामप्यारी अपना गुजर-बसर कर रही थी। इससे महिला को ठंड लगी और महिला की मौत हो गई।परिजनों व सभासद ने बताया कि मृतक महिला करीब 20 वर्ष से यहां रहती थी। मृतक महिला रामप्यारी ने कई बार जिम्मेदारों से आवास की मांग की, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। हाल फिलहाल महिला की मौत के बाद नायब तहसीलदार बिसवां व क्षेत्रीय लेखपाल सत्येंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की।नायब तहसीलदार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। महिला की ठंड से मौत की पुष्टि होने पर परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। मगर क्या परिजनों को मुआवजा देने से वृद्धा की जान बापस आ जायेगी इस कदर अधिकारी कर्मचारी संवेदना शून्य हो गए कि एक निर्धन महिला पर भी तरस नही आया क्या योगी सरकार इस पर कोई कार्यवाही करेगी यह यक्ष प्रश्न है