सीतापुर -प्रशिक्षण के पश्चात 80 प्रशिक्षार्थी शिक्षकों को प्रमाणपत्र भी वितरित

by | Feb 5, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

पहला सीतापुर      निपुण भारत अभियान के अंतर्गत बीआरसी पहला में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के लिए 31 जनवरी  से चल रहे चार दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एण्ड न्यूमरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण का गुरूवार को पांचवा चरण पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण के पश्चात 80 प्रशिक्षार्थी शिक्षकों को प्रमाणपत्र भी वितरित किये गये।         ब्लाक संसयधन केंद्र पहला में आयोजिक प्रशिण के अंतिम दिन गुरूवार को प्रशिक्षण आयोजक बीईओ अजय विक्रम सिंह ने बताया कि तीन साल से पांच साल तक प्री नर्सरी, नर्सरी व बाल वाटिका के बच्चों को छठे वर्ष कक्षा एक तक आने के लिए आंगनबाड़ी व शिक्षक के बीच समन्वय स्थापित करते हुए नई शिक्षा नीति के अनुपालन में 80 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, (एफएलएन) बुनियादी भाषा एवं गणित की दक्षताएं, सीखने के सिद्धान्त, गणित किट के प्रयोग, डिकोडिंग, लेखन, पठन व आकलन आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों व प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिभागियों को बच्चों को नए-नए तरीकों से बुनियादी भाषा एवं गणित की दक्षताओं को  विकसित करने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से अलग-अलग कक्षों में जाकर उनके अनुभव व विषयों की जानकारी ली गयी। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को अपने विद्यालयों में उपयोग में लाने की बात कही। प्रशिक्षण के दौरान सन्दर्भदाताओं के रूप में ब्लॉक के एआरपी पूर्णेश शुक्ल, हरिनाम सिंह, श्री योगेश द्विवेदी, श्री अरुणोदय एवं केआरपी मो. अनवर मौजूद रहे। प्रशिक्षण में सुमित, ओमकार और रामशंकर आदि का तकनीकी सहयोग रहा। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दिनांक चार फरवरी से सात फरवरी तक प्रशिक्षण का छठा चरण चलेगा।