नवां वार्षिक आध्यात्मिक सत्संग एवं भण्डारा सम्पन्न।स्वर्गीय जगदीश कुमार यादव की पुण्य स्मृति में हुआ आयोजन। जहांगीराबाद(सीतापुर)। बसंत पंचमी के अवसर पर कस्बा स्थित श्री कुञ्ज बिहारी लाल सरस्वती ज्ञान मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार स्वर्गीय जगदीश कुमार यादव की पुण्य स्मृति में वार्षिक आध्यात्मिक सत्संग एवं विशाल भण्डारे का लगातार नवां आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में बाबा जयगुरुदेव के अनुयायी महिला पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया।इस अवसर पर आयोजित विशाल भण्डारा में भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।भण्डारा देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डाक्टर श्याम किशोर वर्मा ने की।मुख्य वक्ता के रूप में सत्संग में मौजूद संजय कुमार वर्मा ने कहा कि शाकाहारी स्वभाव जो धारेगा,संसार में स्वर्ग उतारेगा।शाकाहारी विचार और कर्म से ही मानव खुशहाल होगा तभी भगवान का भजन कर सकोगे और आत्मा को शान्ति मिलेगी तथा प्रभु के दर्शन होंगे।प्रभु की कृपा होने वाली है मालिक की याद में रहो।नाम की एक एक बूंद को एकत्र करते रहो।अगर कुछ बाकी रह गया तो फिर मनुष्य शरीर में आ जाओगे और काम पूरा कर लोगे। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष कर्मक्षेत्र भूमि है ऊपर के हर मण्डलों की शक्तियां यहां रहा करती हैं।जब संतो का काम हो जाता है तब वह अपना काम करती हैं। इस दौरान आयोजक एवं विद्यालय प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार यादव,परमेश कुमार यादव(पुजारी),रावेन्द्र कुमार वर्मा, डी.पी.सिंह,अजय यादव, अजय वर्मा,राम जीवन यादव व ठाकुर कृष्ण पाल सिंह सहित हजारों बाबा जयगुरुदेव के उपासक मौजूद रहे।
सीतापुर -वार्षिक आध्यात्मिक सत्संग एवं विशाल भण्डारे का लगातार नवां आयोजन

