सीतापुर -कार्यनिवृत होम गार्डो को अंगवस्त्र व मिठाई देकर किया सम्मानित

by | Feb 5, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

पहला सीतापुर । ब्लॉकक्षेत्र पहला में कार्यरत उ प्र होमगार्डस सेवा से सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड पीसी छोटकऊ सिंह, राम सिंह, ईश्वर दिन, रामप्रसाद, शिवराम, रामनरेश, दिनेश प्रसाद, रामशरण, शिवकुमार, रामनरेश व राजेश कुमार को शनिवार को सरैंया राजा साहब के चौधरी चरणसिंह पार्क में ब्लाक प्रमुख रावेन्द्र कुमार उर्फ अजय यादव ने अंगवस्त्र व रामचरितमानस तथा मिठाई देकर सम्मानित किया। यह व्यवस्था ब्लाक के साथी होमगार्डस द्वारा की गई थी। इस मौके पर पहला के बीओ सुबेशचन्द्र, कम्पनी कमांडर जगदीश यादव, प्लाटून कमांडर रामराज, रामेन्द्र यादव के अलावा पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके मंशादीन व व्यापार मंडल सरैंया के अध्यक्ष अनिल यादव तथा साथी होमगार्डस मौजूद रहे।