बलरामपुर -स्कूलों में विद्यालय प्रबन्ध समिति की भूमिका पर हुआ संवाद

by | Feb 5, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरी*स्कूलों में विद्यालय प्रबन्ध समिति की भूमिका पर हुआ संवाद* *अधिकांश विद्यालय प्रबंध समिति कागजों पर चलते हैं*जनपद बलरामपुर ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित वर्चुअल मीटिंग में 5 जिला से 30 सवैच्छिक कार्यकर्ताओ ने प्रतिभाग किया। मीटिंग में सभी ने इस बात का चिंतन किया कि शिक्षा अधिकार कानून देश में लागू हुए। 12 वर्ष बीत रहे हैं। बेसिक शिक्षा में सुधार न के बराबर है। इसका बड़ा कारण है, शिक्षा विभाग स्कूल विकास योजना बनाने से लेकर क्रियान्वयन, मूल्यांकन, रिपोर्टिंग आदि वही सब कुछ कर रहा है। तारिक अहमद ने कहा कि कानून में विद्यालय प्रबन्ध समिति का प्रावधान किया गया है। कि समिति में अभिभावक सामिल होकर स्कूल में सहयोग व देख रेख करेंगे परन्तु अभी भी स्कूलों में अभिवावकों की भागीदारी नहीं है। बबली जायसवाल समाज सेविका ने कहा कि शिक्षा विभाग में अधिकांश लोग समुदाय से बचकर कागज पर ही बच्चों का नामांकन, उपस्थिति, सीख, पास दिखाकर अपनी नौकरी भर कर रहे है अधिकांश विद्यालय प्रबंध समिति कागजों पर चलते हैं। रमेश चंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षकों का जहाँ असमान बटवारा है। वहीं यह भी देखने को मिलेगा कि जहां 10 बच्चों पर एक शिक्षक है। वहां भी बच्चों को समझ के साथ हिंदी पढ़ना नहीँ आता। इस हकीकत को छुपाने के लिए समिति, अभिभावक, सवैच्छिक कार्यकर्ताओं। का सहयोग तक नहीं लिया जाता। जब कि शिक्षा, शिक्षक की गरिमा समाज और सरकार में घट रही है। ओंकार नाथ चौधरी का कहना है। अमीर, गरीब सभी बच्चों के शिक्षा अधिकार/हक मिलने का एक मात्र सरकारी स्कूल ही हैं। दूसरी तरफ शिक्षक का पद, प्रतिठा, पैसा इन्हीं बच्चों के नाम पर है। जरूरत है शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में शिक्षा तंत्र विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन, प्रशिक्षण प्रभावी रूप से करें। जिससे समिति स्कूल में सहयोग एवं एवं देख रेख करते हुए सम्बन्धित लोगों को याद दिलाने का भी काम कर सके। इस कार्यक्रम में तारिक अहमद श्रावस्ती,महेश सिंह अमरोहा, बबली जायसवाल बलरामपुर, प्रमिला राणा श्रावस्ती ,ओमप्रकाश बलरामपुर, तान्वी जी पिरामल फाउंडेशन श्रावस्ती, जितेंद्र मिश्रा श्रावस्ती, अमृत लाल जी रायबरेली ,दिलीप कुमार यादव श्रावस्ती ,प्रमोद कुमार कश्यप बलरामपुर ,रमेश कुमार यादव जौनपुर ,शैलेंद्र कुमार गुप्ता विश्वकर्मा विकास समिति श्रावस्ती ,प्रदीप कुमार जमुनहा श्रावस्ती, दिनेश यादव, नीलम सिद्दीकी, सूबेदार वर्मा शिखा मिश्रा, चंचल कश्यप ,शीलू सिंह, परवीन बानो बलरामपुर आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया