जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी ने की पत्रकार वार्ताआज सेठ गंज विसवां म़े जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी राज किशोर वर्मा ने कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछले 6 वर्षों से सरदार पटेल बौद्धिक विचार समिति के बैनर के माध्यम से गांव गांव जाकर जनसभा के माध्यम से लोगों की परेशानियों को जनता के बीच जाकर उनके दुख सुख में शामिल हुआ जनता की परेशानियों को यथासंभव हल करने का प्रयास करते आए हैं इसी क्रम में इन सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए राजनीतिक क्षेत्र में उतर कर अपने आदर्श पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के विचारों तथा सपनों को साकार करने के लिए सच्चे मन से प्रयास करूंगा मैं इसी जनपद का रहने वाला हूं जनता के द्वारा मुझे आशीर्वाद मिला तो मैं दिन-रात क्षेत्र के विकास के लिए अनवरत कार्य करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ रहूंगा एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि गांवों में जनता का अपार सहयोग मुझे मिल रहा है मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है की आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का मुझे अपेक्षित सहयोग मिलेगा
सीतापुर -जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी ने की पत्रकार वार्ताआज सेठ गंज विसवां म़े

